Draupadi Murmu Biography in Hindi: क्या द्रौपदी मुर्मू बनेंगी भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति?

Draupadi Murmu Biography in Hindi: द्रोपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय की महिला हैं। इनको भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। फिलहाल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव संपन्न हो गया है। अगर इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को जीत मिलती है तो वह भारत की दूसरी महिला तथा प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेंगी। आज हम जानेंगे द्रौपदी मुर्मू के बारे में:

द्रौपदी मुर्मू का परिचय (Draupadi Murmu Biography in Hindi)

द्रौपदी मुर्मू का जन्म भारत के उड़ीसा राज्य के मयूरभंज जिले के बैदीपोसी नाम के एक आदिवासी गाँव में 20 जून 1958 को हुआ था। इनके पिता का नाम बिरंजी नारायण टुडू हैं। 

द्रौपदी मुर्मू का विवाह श्याम चरण मुर्मू के साथ हुआ था, जो अब इस दुनिया में नहीं है। द्रोपति मुर्मू के तीन बच्चे दो बेटे और एक बेटी है। उनके दोनों बेटे अब इस दुनिया में नहीं है। अब उनको केवल एक बेटी इतिश्री मुर्मू है।

 द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu Biography in Hindi) ने अपना पूरा जीवन देश सेवा में समर्पित किया है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय निजी स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद राम देवी महिला कॉलेज भुवनेश्वर, उड़ीसा से स्नातक की डिग्री हासिल की।

 द्रोपदी मुर्मू का कैरियर 

 द्रोपदी मुर्मू ने बतौर सहायक शिक्षक के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अरविंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में बतौर शिक्षिका काम किया हैं। इसके बाद वह बिजली और सिंचाई विभाग में भी काम किया हैं। वह आदिवासी समुदाय की एक पढ़ी-लिखी महिला थी। इसलिए समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी थी। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों की सेवा करने, अपने समाज की सेवा करने तथा हाशिए पर खड़े लोगों को सशक्त बनाने में लगाया है।

 द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक करियर

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu Biography in Hindi) ने 1997 में राजनीति में कदम रखा। वह पार्षद के रूप में स्थानी चुनाव में जीत हासिल की। इसी वर्ष उन्हें भाजपा के एससी मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष बना दिया गया था। भाजपा पार्टी के टिकट पर ही द्रौपदी मुर्मू ने दो बार रायरंगपुर सीट पर जीत हासिल की। साल 2000 में ओडिशा सरकार में वह राज्य मंत्री के रूप मे अपनी सेवा दे चुकी हैं।

इसके बाद 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक वह वाणिज्य एवं परिवहन मंत्रालय मे स्वतंत्र प्रभार मंत्री भी रह चुकी हैं। साल 2013 में वह मयूरभंज जिले के लिए पार्टी की अध्यक्ष बनाई गई। सन 2022 में भाजपा सरकार द्वारा उन्हें भारत के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर चुना गया है।

 द्रोपदी मुर्मू का परिवार (Draupadi Murmu Family)

 द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu Biography in Hindi) के पिता का नाम बिरंजी नारायण टुडू है। वह मुरमू संताली आदिवासी परिवार से संबंध रखते हैं। झारखंड राज्य पहनने के पश्चात द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनाई गई, जिन्होंने 5 साल का अपना कार्यकाल पूरा किया। द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम श्याम चरण मुर्मू है।

द्रोपदी मुर्मू का निजी जीवन सुखमय नही था। उन्होंने अपने जीवन में तमाम चुनौतियों का सामना किया है। पहले अपने उनके पति की मृत्यु हो गई। उसके बाद उनके दोनों बेटों की भी मृत्यु हो गई। अब उनकी एकमात्र बेटी जिंदा है। जिसके सहारे वह अपनी जिंदगी गुजार रही हैं।

 द्रौपदी मुर्मू को पुरस्कार

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu Biography in Hindi) को नीलकंठ पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। यह पुरस्कार उन्हें वर्ष 2007 में उड़ीसा विधानसभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए दिया गया था।

FAQ 

Q. द्रौपदी मुर्मू कौन है?

A.  द्रौपदी मुर्मू एनडीए सरकार द्वारा घोषित भारत के अगले राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं।

Q.  झारखंड के की पहली महिला राज्यपाल कौन है?

A.  झारखंड की पहली महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू है।

Q. द्रौपदी मुर्मू के पति का क्या नाम है?

A.  द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम श्याम चरण मुर्मू है।

Q. द्रौपदी मुर्मू की बेटी का क्या नाम  है?

A.  द्रौपदी मुर्मू की बेटी का नाम इतिश्री मुर्मू है।

Q. द्रौपदी मुर्मू किस समुदाय से संबंध रखती हैं?

A. द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय ताल्लुक रखते हैं

Q. द्रौपदी मुर्मू के कितने बच्चे हैं?

A. 3

 यह भी देखे: Rishi Sunak Biography in Hindi | यह भारतवंशी बन सकता हैं ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री 

Draupadi Murmu Biography in Hindi
Draupadi Murmu With PM Modi

Leave a comment